purnia, अररिया में स्थापित होगा शिवलिंग, पूर्णिया में बाबा धीमेश्वर से ली अनुमति

Updated:
विज्ञापन
purnia,  अररिया में स्थापित होगा शिवलिंग, पूर्णिया में बाबा धीमेश्वर से ली अनुमति

अररिया में स्थापित होगा शिवलिंग, पूर्णिया में बाबा धीमेश्वर से ली अनुमति

विज्ञापन

बनमनखी (पूर्णिया) से रामदेव की रिपोर्ट, पूर्णिया जिले के बनमनखी मुख्यालय स्थित प्रसिद्ध धीमेश्वर धाम धीमा मंदिर में आकर अररिया में भगवान शिव के शिवलिंग स्थापना को लेकर अनुमति ली गई..इस पावन आयोजन के लिए 165 कन्याओं की कलश यात्रा निकाली, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया.इस अवसर पर अररिया जिला के भरगामा प्रखंड अंतर्गत हरिपुर कला पंचायत के वार्ड संख्या 6 स्थित लक्ष्मीपुर गांव के सभी ग्रामीण मंदिर में शिवलिंग स्थापना हेतु अनुमति लेने धीमेश्वर धाम धीमा मन्दिर पहुंचे.बड़ी संख्या में उपस्थित शिव भक्तों ने विधिवत अनुमति प्राप्त की. जानकारी के अनुसार, शिवलिंग की स्थापना लक्ष्मीपुर गांव के विषहरी माता स्थान के प्रांगण में पूरे विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ की जाएगी.इस धार्मिक आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है.कार्यक्रम में मुख्य रूप से उमेश झा, परमानंद झा, लल्लू झा, दिवाकर झा, कृत्यानंद मिश्र एवं अनंत सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन