शिक्षा व समानता को ले प्रेरणास्रोत है महात्मा फुले का संघर्ष

Updated at : 11 Apr 2026 5:11 PM (IST)
विज्ञापन
शिक्षा व समानता को ले प्रेरणास्रोत है महात्मा फुले का संघर्ष

दिवस विशोष पर भाजपा ने मनायी महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती

विज्ञापन

दिवस विशोष पर भाजपा ने मनायी महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती, किया नमन

कहा- महिलाओं को समानता का अधिकार दिलाने में ज्योतिबा फुले की महती भूमिका

पूर्णिया. भारतीय जनता पार्टी ने महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती के अवसर पर राम जानकी ठाकुर बाड़ी ततमाटोली में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया. इस अवसर पर महात्मा ज्योतिबा फुले की तैल चित्र पर सभी गणमान्य ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया. इस अवसर पर वक्ताओं ने महात्मा ज्योतिबा फुले के सामाजिक समरसता, शिक्षा के प्रसार एवं शोषित-वंचित वर्ग के उत्थान हेतु किए गए ऐतिहासिक कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला. कहा गया कि फुले जी का जीवन समाज में समानता, न्याय और शिक्षा के अधिकार के लिए प्रेरणास्रोत है. महिलाओं को समानता का अधिकार दिलाने में महात्मा ज्योतिबा फुले की महती भूमिका रही है, जो आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक है.

जयंती के अवसर पर कार्यकारी जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने कहा कि महात्मा फुले ने समाज में शिक्षा और समानता के लिए जो संघर्ष किया, वह आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है. निवर्तमान जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि फुले जी ने समाज के वंचित एवं पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया. प्रदेश महामंत्री राकेश कुमार ने कहा कि महात्मा फुले का विचार आज भी समाज में समरसता और समान अधिकार की दिशा में मार्गदर्शन करता है. भाजपा नेता डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि हमें उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में शिक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देना चाहिए. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन अभ्यम लाल द्वारा किया गया,

कार्यक्रम की अध्यक्षता अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रकाश दास कर रहे थे. इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राम नारायण मेहता, जिला महामंत्री अरुण रॉय ‘पुलक’, जिला मंत्री सचिन रॉय, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुमित सिंह, सरिता राय, मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह, बॉबी दास, पूजा चौधरी, दीपमाला तोशी, नीतू सिंह, पंकजा कुमारी, इन्दु सिंह बॉबी दास, राजेश चौरसिया, सरवन मंडल, संत मुरारी बाबा, संजय पोद्दार, सुनील भंसाली, राजेश यादव, काली शंकर, अमृत चौरसिया सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे. कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन पूर्व वार्ड पार्षद सरिता राय ने किया.

विज्ञापन
AKHILESH CHANDRA

लेखक के बारे में

By AKHILESH CHANDRA

AKHILESH CHANDRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन