शराब माफिया ने कोर्ट में किया सरेंडर

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 19 Nov 2025 6:35 PM

विज्ञापन

भवानीपुर

विज्ञापन

भवानीपुर. नगर पंचायत भवानीपुर के भवानीपुर बाजार से भवन देवी टोला जाने वाले वार्ड संख्या 07 स्थित डागा पट्टी निवासी पंकज चौधरी पर एक दर्जन से अधिक शराब तस्करी के मामले दर्ज हैं. पुलिस की लगातार दबिश के कारण बुधवार को पूर्णिया न्यायालय में बुधवार को आत्मसमर्पण किया. भवानीपुर थाना कांड संख्या 263/25 एवं 253 /25 के नामजद अभियुक्त होने के कारण न्यायालय में आत्म समर्पण किया है. जानकारी के अनुसार कांड संख्या 253 /25 में 100 लीटर 500 एमएल विदेशी शराब एवं भवानीपुर थाना कांड संख्या 263/25 में 12 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गयी थी. लेकिन वह मौके से फरार होने में सफल रहा.हाल में हुए विधानसभा चुनाव में पंकज चौधरी के विरुद्ध सीसीए लगाया गया था .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन