PURNIA : आज संभल कर घर से निकलें, मौसम में बड़े बदलाव की दी गयी है चेतावनी

Published by :AMIT KUMAR SINH
Published at :08 May 2026 9:09 AM (IST)
विज्ञापन
PURNIA : आज संभल कर घर से निकलें, मौसम में बड़े बदलाव की दी गयी है चेतावनी

अभी तो आसमान साफ दिख रहा है पर कुछ घंटों में मौसम के तेवर चेंज हो सकते हैं.

विज्ञापन

पूर्णिया से अखिलेश चन्द्रा की रिपोर्ट :

अभी तो आसमान साफ दिख रहा है पर कुछ घंटों में मौसम के तेवर चेंज हो सकते हैं. आईएमड़ी में मौसम में बदलाव के संकेत दिए हैं और अगाह भी किया है. इस लिहाज से यदि आप घर से कहीं निकल रहे हैं तो ठहर जाइये. बहुत जरुरी है तो निकलने से पहले छाता ले लीजिये. मौसम विभाग ने कुछ ऐसी ही अपील की है. आज के मौसम को लेकर आईएमड़ी ने ठनका और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. हलांकि यह चेतावनी बीते गुरुवार के लिए भी दी गई थी पर बदलते मौसमी सिस्टम के कारण बारिश नहीं हुई पर आज मौसम विभाग आम लोगों से सतर्क रहने की अपील कर रहा है. आज के लिए मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट भी जारी किया गया है.आईएमडी की माने तो चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनने के कारण आज गरज चमक के साथ बारिश की बौछार पड़ने की प्रबल संभावना है.पूर्णिया के मौसम इंडेक्स में भी इसके संकेत दिए गये हैं और सतर्क रहने की अपील की गई है.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन