राजद महानगर ने मनाया लालू प्रसाद का जन्मदिन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Jun 2024 6:06 PM
यादव का 77 वर्ष पूरे होने पर केक काटा गया एवं मिठाई बांटी गई
पूर्णिया. राष्ट्रीय जनता दल की महानगर इकाई की ओर से सोमवार को आदिवासी टोला बक्शा घाट में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद का जन्मदिन मनाया गया. इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सबी अहमद की अध्यक्षता में समारोह आयोजित हुआ जिसमें लालू प्रसाद यादव का 77 वर्ष पूरे होने पर केक काटा गया एवं मिठाई बांटी गई. इस समारोह में गरीब दलित व पिछड़ा समाज के लोगों ने भागीदारी निभायी. अहमद ने बताया कि भारत के राजनीतिक इतिहास में एक अग्रणी नेता के रूप में लालू जी का योगदान अतुलनीय रहा है. वह सदैव गरीब शोषित और वंचित वर्गों के अधिकारों की आवाज रहे हैं. हर पल जनता के बीच में रह कर उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास करते रहे. इस कार्यक्रम में उपाध्यक्ष शांतनु घोष, बबलू गुप्ता, राम प्रवेश पोद्दार, श्रीधर यादव, रंजीत दास, विजय बेसरा, टूटू अधिकारी, मो. रजी आलम, मो.वारिस, चन्द्रशेखर पासवान, मो. इस्माइल, मो. नदीम, मो. कलिम, बिनोद मंडल, बिनोद यादव आदि मौजूद थे. फोटो- 11 पूर्णिया 11- जन्म दिन के मौके पर मिठाई बांटते पार्टी कार्यकर्ता.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










