विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार खड़ा करेगी करणी सेना
पूर्णिया में सोमवार को क्षत्रिय सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया. आयोजन राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के नौवें स्थापना दिवस के मौके पर शहर के कलाभवन पूर्णिया में किया गया था.
क्षत्रिय सम्मेलन में सेना की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्षा ने किया एलान पूर्णिया. पूर्णिया में सोमवार को क्षत्रिय सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया. आयोजन राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के नौवें स्थापना दिवस के मौके पर शहर के कलाभवन पूर्णिया में किया गया था. सम्मेलन में संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्षा शीला सुखदेव सिंह गोगामेड़ी शामिल हुईं. समारोह में न सिर्फ पूर्णिया बल्कि सीमांचल और कोसी समेत प्रदेश भर के सदस्य शामिल हुए. राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्षा शीला सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने पूर्णिया की धरती से हुंकार भरते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजपूत करनी सेना बिहार विधानसभा चुनाव में अपना प्रत्याशी खड़ा करेगी. देश की दोनों राष्ट्रीय पार्टियां अब तक क्षत्रियों के साथ टिकट देने में छल करती रही है. इस कारण उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी अपना उम्मीदवार उतारा था और अब बिहार के चुनाव में भी उनकी पार्टी अपना उम्मीदवार उतारेगी. वहीं संगठन के बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि पूर्णिया में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का 9वां स्थापना दिवस समारोह का आयोजन होना एक ऐतिहासिक कदम है. राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र कटार ने कहा कि आज के दिन पूरे देश के 22 जगहों पर पूरे धूमधाम के साथ स्थापना दिवस मनाया जा रहा है. फोटो. 3 पूर्णिया 54- सम्मेलन में शामिल करणी सेना के सदस्य.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










