सेवा स्टॉल लगा महापौर व जदयू नेता ने की श्रद्धालुओं की सेवा

Edited by ARUN KUMAR
Updated:
विज्ञापन

रामनवमी

विज्ञापन

पूर्णिया. रामनवमी के पावन अवसर पर सोमवार को मधुबनी दुर्गा मंदिर से भव्य एवं आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई. शोभा यात्रा की शुरूआत बिहार सरकार की खाद्य एवं आपूर्ति विभा की मंत्री लेशी सिंह, पूर्णिया की महापौर विभा कुमारी, रामनमवमी शोभा यात्रा के संयोजक प्रवीण चौरसिया, समाजसेवी जितेंद्र यादव आदि ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर किया. शोभा यात्रा में ढोल-नगाड़ों, सैकड़ों समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ शामिल महापौर विभा कुमारी एवं समाजसेवी जितेंद्र यादव मधुबनी दुर्गा मंदिर से जुलूस के साथ-साथ सिटी तक पैदल चले. श्रद्धालुओं को शोभायात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसके लिए नगर निगम के द्वारा सुबह से साफ-सफाई, पानी का छिड़काव, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव एवं लाइटिंग की व्यवस्था महापौर विभा कुमारी के निर्देश पर नगर निगम द्वारा कराई गई थी. साथ ही श्रद्धालुओं को गर्मी एवं धूप से बचाने से लिए वाटर फाॅगिंग मशीन से भी पानी का छिड़काव किया जा रहा था. महापौर विभा कुमारी एवं समाजसेवी जितेंद्र यादव के द्वारा श्रद्धालुओं की सेवा के लिए रजनी चौक, लाईन बाजार, कटिहार मोड़ एवं शिवनगर में सेवा स्टाॅल भी लगाए थे. इन सेवा स्टाॅलों पर श्रद्धालुओं को महापौर विभा कुमारी एवं समाजसेवी जितेंद्र यादव अपने सहयोगियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ ठंडा पानी, नींबू पानी, ठंडा, जूस, शरबत, केला आदि बांटते हुए सेवा कर रहे थे. वहीं रजनी चौक पर महापौर विभा कुमारी एवं समाजसेवी जितेंद्र यादव के द्वारा भक्ति जागरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन