सदर थाना के डाटा ऑपरेटर का शव पहुंचते ही शोक में डूबा जलालगढ़

Updated:
विज्ञापन

दौरान सड़क हादसे में हुई थी मौत

विज्ञापन

– थाना से अपने घर मिश्रीनगर लौटने के दौरान सड़क हादसे में हुई थी मौत जलालगढ़. सड़क हादसे में पूर्णिया स्थित सदर थाना में पदस्थापति डाटा ऑपरेटर अर्जुन कुमार (29) की मौत के बाद शव जलालगढ़ के मिश्रीनगर स्थित घर पहुंचते ही कोहराम मच गया. हादसे में पति को खो चुकी पत्नी विनीता की चीख-पुकारों से सभी की आंखें नम हो गयीं. इस हादसे के बाद जलालगढ़ में शोक की लहर दौड़ गई. ज्ञात है कि मृतक अर्जुन कुमार सदर थाना में अपनी ड्यूटी समाप्त कर शनिवार को बाइक से अपने घर जलालगढ़ आ रहे थे. इसी बीच एनएच 27 के गढ़बनैली हाजी नगर के समीप पैदल सड़क पार कर रहे मो युनुस को टक्कर मार दी. टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिर पड़े. इसी दौरान पीछे से आ रही अज्ञात चारपहिया वाहन ने दोनों को कुचल दिया. दोनों घायलों को इलाज के लिए पूर्णिया भेजा जा रहा था कि रास्ते में ही अर्जुन कुमार की मौत हो गई. परिजनों ने गुरुवार को कोशी घाट पर अर्जुन का अंतिम संस्कार कर दिया. गमगीन बुजुर्ग पिता दामोदर कुमार ने अपने इकलौते पुत्र का अंतिम संस्कार किया. मृतक की शादी करीब एक साल पूर्व सिलीगुड़ी में हुई थी. घटना की खबर सुन प्रखंड प्रमुख निखिल किशोर उर्फ भिखारी यादव, सदानंद झा जलालगढ़ प्रखंड के मुखिया प्रतिनिधि राज कुमार उर्फ राजू दास, कसबा से इरफान आलम, अविनाश राय, सुमित कुमार, शहनवाज आलम, सूर्या ठाकुर, बबलू, दीपक यादव, कादिर, सहित दर्जनों की संख्या में पीड़ित स्वजनों को ढांढस बंधाने जलालगढ़ पहुंचे. मौजूद समाजसेवी ने सरकार से मृतक परिवार को मुआवजा देने की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन