उपभोक्ताओं को समय पर रसोई गैस उपलब्ध कराना एजेंसी की प्राथमिक जिम्मेदारी : एसडीएम
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 07 Apr 2026 7:24 PM
भवानीपुर
प्रतिनिधि, भवानीपुर.प्रखंड क्षेत्र के बड़हड़ी गांव स्थित जय गुरु इंडेन गैस एजेंसी का मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम ने औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने एजेंसी की समग्र व्यवस्था का जायजा लेते हुए उपभोक्ताओं को दी जा रही सुविधाओं, गैस वितरण प्रणाली तथा सुरक्षा मानकों की गहन जांच की. निरीक्षण के क्रम में एसडीएम ने एजेंसी परिसर की साफ-सफाई, अभिलेख संधारण एवं गैस सिलेंडरों के सुरक्षित भंडारण की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराना एजेंसी की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी. इस दौरान एसडीएम ने मौके पर मौजूद उपभोक्ताओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी जानीं. कई उपभोक्ताओं ने समय पर गैस नहीं मिलने की शिकायत की, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई और संबंधित कर्मियों को व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए. एसडीएम ने एजेंसी संचालक को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र सुधार नहीं किया गया तो कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










