पूर्णिया विवि में 17 विषयों में 168 पदों पर गेस्ट लेक्चरर की बहाली को आज से इंटरव्यू
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 08 Oct 2025 5:26 PM
पूर्णिया विवि
पूर्णिया. पूर्णिया विवि में 17 विषयों में 168 पदों पर गेस्ट लेक्चरर की बहाली को आज से इंटरव्यू का दौर शुरू हो जायेगा. विवि मीडिया पदाधिकारी प्रो. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आज एंसिएंट इंडियन हिस्ट्री के 02 पदों के लिए इंटरव्यू लिया जायेगा. 21 अभ्यर्थी के लिए इस विषय का इंटरव्यू होगा. गौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह की घोषणा के अनुरूप पूर्णिया विवि गेस्ट लेक्चरर की बहाली की यह प्रक्रिया कर रहा है. जानकारी के अनुसार, फीजिक्स 11, कैमिस्ट्री 16, मैथमैटिक्स 15, बॉटनी 08, जूलॉजी 08, कॉमर्स 06, पॉलिटिकल साइंस 14, हिस्ट्री 09, जियोग्राफी 09, साइकोलॉजी 20, सोशियोलॉजी 13, होम साइंस 03, एंसिएंट इंडियन हिस्ट्री 02, हिन्दी 12, इंग्लिश 17, म्यूजिक 01, उर्दू 04 समेत कुल 168 गेस्ट लेक्चरर के लिए आवेदन लिये गये हैं. अंगीभूत कॉलेजों में रिक्तियों के आलोक में यह नियुक्ति की जा रही है. इसमें आयुसीमा 23 वर्ष से 55 वर्ष रखी गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










