PURNIA NEWS जानिये 19 मई को पूर्णिया में किस प्रखंड के किस पंचायत में सहयोग शिविर

Published by :AMIT KUMAR SINH
Published at :04 May 2026 12:32 PM (IST)
विज्ञापन
PURNIA NEWS जानिये 19 मई को पूर्णिया में किस प्रखंड के किस पंचायत में सहयोग शिविर

राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में आम नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए पूर्णिया जिले में पंचायत स्तर पर ‘सहयोग शिविर’आयोजित किए जाने की पहल शुरू हो गयी है.

विज्ञापन

पूर्णिया से अरुण कुमार की रिपोर्ट :

राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में आम नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए पूर्णिया जिले में पंचायत स्तर पर ‘सहयोग शिविर’आयोजित किए जाने की पहल शुरू हो गयी है. इसी कड़ी में आगामी 19 मई को जिले के चयनित 14 पंचायतों में शिविर का आयोजन किया जाएगा.इस पहल का मुख्य उद्देश्य आमजनों को प्रशासन तक सहज पहुंच उपलब्ध कराना एवं उनकी समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर, समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित करना है. यह कार्यक्रम सात निश्चय-3 के अंतर्गत ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’के लक्ष्य के अनुरूप संचालित किया जा रहा है. जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र में आयोजित सहयोग शिविर में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लें एवं अपनी समस्याओं का समाधान सीधे प्रशासन के माध्यम से प्राप्त करें.

कहां जमा करें आवेदन

आम नागरिक अपनी शिकायतों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन शिविर तिथि से पूर्व निम्न स्थानों पर जमा कर सकते हैं—संबंधित पंचायत सरकार भवन/पंचायत भवन में आवेदन जामा कर सकते हैं.जिला प्रशासन द्वारा शिविर आयोजन से पूर्व 30 दिनों तक आवेदन प्राप्त करने की व्यवस्था की गयी है ताकि प्राप्त आवेदनों पर पूर्व तैयारी के साथ त्वरित कार्रवाई की जा सके.

19 मई के लिए

1. प्रखंड , पंचायत तथा शिविर स्थल क्रमश

2.प्रखंड पूर्णिया पूर्व के पंचायत चांदी,पंचायत भवन में,

3.के.नगर के पंचायत परोरा, पंचायत सरकार भवन में,

4.कसबा प्रखंड के पंचायत लखन, पंचायत भवन में,

5.जलालगढ़ के पंचायत हंसी बेगमपुर,पंचायत सरकार भवन में,

6.बनमनखी के पंचायत मोहनिया चकला, पंचायत भवन में,

7 बी.कोठी प्रखंड के पंचायत बड़हरा, पंचायत सरकार भवन में,

8. भवानीपुर प्रखंड के पंचायत बडहरी, पंचायत सरकार भवन में,

9.धमदाहा प्रखंड के पंचायत मोगलिया पुंरदहा पूर्व, पंचायत सरकार भवन में,

10. रुपौली प्रखंड के पंचायत घुसर टिकापट्टी, पंचायत सरकार भवन में,

11. बैसा प्रखंड के पंचायत रौटा, पंचायत भवन में,

12. प्रखंड बायसी के पंचायत असजा मोगजिया, पंचायत सरकार भवन में,

प्रखंड डगरूआ के पंचायत रामपुर, पंचायत सरकार भवन में सहयोग शिविर का आयोजन निर्धारित है।

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन