Purnia News : अनियंत्रित चारपहिया वाहन ने टेंपो को मारी टक्कर, चार घायल, एक गंभीर

Updated:
विज्ञापन
Purnia News : अनियंत्रित चारपहिया वाहन ने टेंपो को मारी टक्कर, चार घायल, एक गंभीर

अनियंत्रित चारपहिया वाहन ने टेंपो को मारी टक्कर, चार घायल, एक गंभीर

विज्ञापन

पूर्णिया से विकास वर्मा की रिपोर्ट, Purnia News : जिले में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा वाकया शहर के रामबाग का है, जहां एक अनियंत्रित चारपहिया वाहन ने एक टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में टेंपो पर सवार चार लोग घायल हो गये हैं. इसमे एक गंभीर रूप से घायल है. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत जीएमसीएच पूर्णिया में भर्ती कराया गया है. घायल के परिजन ने बताया कि बीती रात पूर्णिया सिटी से रामबाग होते हुए बाड़ीहाट जा रहा था, तभी विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार चार पहिया गाड़ी ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. वहीं गंभीर रूप से घायल की पहचान बाड़ीहाट के निवासी महादेव साह के पुत्र सोमनाथ कुमार के रूप में हुई है. सोमनाथ कुमार के सिर में गंभीर रूप में चोट आयी है, जिसका इलाज डॉक्टर की देख रेख में चल रहा है. वहीं अन्य तीन लोगों को भी चोटें लगी है.

विज्ञापन
Ravikant Singh

लेखक के बारे में

By Ravikant Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन