Purnia, पूर्णिया में 126 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार, सामान जब्त
Author Manish kumar
Updated:
विज्ञापन

पूर्णिया में 126 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार, बाइक से कर रहा था सप्लाई
विज्ञापन
पूर्णिया पूर्व से राजकुमार चौधरी की रिपोर्ट,
पूर्णिया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 126 ग्राम स्मैक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.मुफस्सिल थानाध्यक्ष सुदिन राम को सूचना मिली थी कि काले रंग की अपाचे मोटरसाइकिल से एक व्यक्ति अवैध रूप से स्मैक की डिलीवरी करने बेलौरी की ओर से कटिहार की तरफ जाने वाला है सूचना के बाद पुलिस टीम एसआई राजा बाबू,एसआई जय प्रकाश यादव,एसआई अरबिंद सिंह सहित पुलिस बल ने एनएच 131ए पीर बाबा स्थान के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया जांच के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक सवार को आते देखा .पुलिस को देखकर वह भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया .पूछताछ में उसकी पहचान अमरनाथ महतो 43 वर्ष निवासी मनिहारी, जिला कटिहार के रूप में हुई.प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उसके पास से काले रंग की प्लास्टिक की थैली में रखी 126 ग्राम स्मैक, एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा 20,500 रुपये नकद बरामद किए गए
पुलिस ने बरामद सामान को जब्त कर लिया है और आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










