ePaper

छठ घाट सीढ़ी निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी का आरोप

Updated at : 20 Jul 2024 7:35 PM (IST)
विज्ञापन
Purnia University

कृत्यानंद प्रखंड

विज्ञापन

केनगर. कृत्यानंद प्रखंड के जगनी पंचायत के वार्ड संख्या 11 सौराहा गांव स्थित कटहा धार तट पर छठ घाट की सीढ़ी के निर्माण कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी का आरोप लगाते हुए जगनी पंचायत के वार्ड संख्या छह जयकृष्णपुर कटहा गांव निवासी समाजसेवी लीलानंद यादव ने बीडीओ को आवेदन दिया है. बीडीओ आशीष कुमार ने बताया कि छठ घाट सीढ़ी निर्माण कार्य में अनियमितता की शिकायत को लेकर आवेदन मिला है. उन्होंने बताया कि निर्माणाधीन योजना की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी. इधर, पंचायत सचिव विकास कुमार ने बताया कि बिना अभिलेख खोले ही छठ घाट सीढ़ी का निर्माण कार्य कराया जा रहा है और उन्हें इस योजना के संबंध में कोई जानकारी नहीं है . वहीं मुखिया मंगल ऋषि ने बताया है कि पंचायत सचिव के द्वारा अभिलेख खोले जाने के उपरांत ही छठ घाट सीढ़ी का निर्माण कराया जा रहा है. मुखिया ने बताया कि आवेदक की ओर से लगाया गया आरोप बेबुनियाद है .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन