परोरा चौक पर हंगामा करते दो शराबी गिरफ्तार
Author Abhishek bhaskar
Updated:
विज्ञापन
केनगर
विज्ञापन
केनगर. केनगर थाना पुलिस ने गुरुवार की शाम करीब साढे़ आठ बजे संध्या गश्ती के दौरान परोरा चौक पर शराब के नशे में हो हंगामा करते हुए दो नशेड़ी युवक को गिरफ्तार कर लिया. मेडिकल जांच में अत्यधिक शराब सेवन की पुष्टि हुई. थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों युवक जिले के रुपौली थानाक्षेत्र के आझोकोपा गांव निवासी 36 वर्षीय रंजित ठाकुर तथा केनगर थाना क्षेत्र के परोरा गांव निवासी 40 वर्षीय विजय ऋषि है. उन्होंने बताया कि आवश्यक कार्रवाई करने के बाद शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया गया है.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन