पूर्णिया में आज तेज हवा-बारिश बढ़ा सकती है लोगों की मुश्किलें, 2 सितंबर तक येलो अलर्ट
आसमान में छाए बादल | Prabhat Khabar Network
पूर्णिया में सोमवार की सुबह मौसम सुहाना था, लेकिन अब बादल गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का संकेत दे रहे हैं. मौसम विभाग ने 2 सितंबर तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है.
पूर्णिया : पूर्णिया में सोमवार की सुबह मौसम सुहाना नजर आया, लेकिन आसमान में छाये घने बादल मौसम के बिगड़ते मिजाज का संकेत दे रहे हैं. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जिले में आज गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.
आपके शहर में
तेज हवा के साथ वज्रपात के आसार
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को जिले के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान तेज हवा चलने के साथ वज्रपात की भी संभावना जतायी गयी है. अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.
सुबह से ही बादल छाये रहने के कारण बारिश की संभावना बनी हुई है. मौसम के बिगड़ते तेवर को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गयी है.
2 सितंबर तक जारी रहेगा येलो अलर्ट
मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक पूर्णिया में 2 सितंबर तक मौसम खराब रहने की संभावना है. इस दौरान अलग-अलग इलाकों में बारिश के साथ तेज हवा और धूल भरी आंधी चल सकती है.
बारिश और आंधी के दौरान बरतें सावधानी
मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है. तेज आंधी और वज्रपात के समय खुले स्थानों में जाने से बचने, पेड़ के नीचे शरण नहीं लेने और अनावश्यक यात्रा से परहेज करने की सलाह दी गयी है.
सोमवार को GMCH में बढ़ेगी मरीजों की भीड़? अस्पताल ने की खास तैयारी, देखें पूरा रोस्टर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए