नहर किनारे मक्के के खेत से 173 लीटर विदेशी शराब बरामद

Updated:
विज्ञापन

मुफस्सिल थाना

विज्ञापन

पूर्णिया पूर्व. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चांदीबाड़ी गांव के निकट गुरुवार देर रात्रि गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी करके नहर किनारे मकई के खेत से मुफस्सिल थाना पुलिस ने कुल 173.640 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. थानाध्यक्ष सुदिन राम ने बताया की गुप्त सूचना मिली थी कि विदेशी शराब तस्कर के द्वारा भारी मात्रा में विदेशी शराब को मक्के के खेत में छिपा कर रखा गया है. सूचना मिलते ही टीम गठित कर उक्त जगह पर छापेमारी की गयी. वहां से कुल 173.640 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई. विदेशी शराब में इंपीरियल ब्लू ,रॉयल स्टैग , बीयर शामिल हैं. शराब तस्कर फरार हो गया. अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन