ePaper

कटैया गांव में आग लगने से घर जला

Updated at : 21 Jun 2024 7:26 PM (IST)
विज्ञापन
कटैया गांव में आग लगने से घर जला

हल्का कर्मचारी को जांच के लिए भेजा गया है

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बीकोठी. प्रखंड के लतराहा पंचायत के वार्ड संख्या 13 कटैया गांव में आग लगने से एक घर एवं उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया . जानकारी के अनुसार गुरुवार रात्रि लगभग दो बजे गुलाब देवी पति ढोराय दास के घर में आग लगी देख स्थानीय लोग आग बुझाने को जुट गये. स्थानीय लोगों द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. लेकिन आग पर काबू पाते पाते गुलाब देवी का सारा घर एवं उसमे रखा सारा सामान जलकर राख हो गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि खाना बनाने के दौरान ही आग लगी. इस संबंध अंचलाधिकारी मोहन कुमार शर्मा से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि हल्का कर्मचारी को जांच के लिए भेजा गया है. फोटो. 21 पूर्णिया 10 – आग में जला घर व सामान.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन