Purnia News : डीएम के निर्देश पर बिजली उपभोक्ताओं के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी, बदले गये छह ट्रांसफार्मर

Published by :MD. TAZIM
Published at :29 Apr 2026 4:47 PM (IST)
विज्ञापन
Purnia News : डीएम के निर्देश पर बिजली उपभोक्ताओं के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी, बदले गये छह ट्रांसफार्मर

विद्युत कार्यपालक अभियंता पूर्णिया पश्चिमी ने प्रमंडल अंतर्गत सभी प्रशाखा में पदस्थापित कनीय विद्युत अभियंता एवं सहायक विद्युत अभियंताओं के साथ समीक्षात्मक बैठक की.

विज्ञापन

पूर्णिया से विकास वर्मा की रिपोर्ट Purnia News : पूर्णिया के जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश के आलोक में विद्युत कार्यपालक अभियंता पूर्णिया पश्चिमी ने प्रमंडल अंतर्गत सभी प्रशाखा में पदस्थापित कनीय विद्युत अभियंता एवं सहायक विद्युत अभियंताओं के साथ समीक्षात्मक बैठक की. बैठक में आगामी बरसात और गर्मी के मौसम को देखते हुए सभी 33 केवी तथा 11 केवी लाइनों के संपोषण के साथ-साथ जले ट्रांसफार्मर को बदलने हेतु दिशा निर्देश दिया गया. तत्काल कुल छह अदद ट्रांसफार्मर जो पूर्व से जले हुए थे उसको बदल दिया गया है. वर्तमान में अभी तक कोई भी घरेलू ट्रांसफार्मर जले हुए नहीं हैं. पूर्णिया के दोनों आपूर्ति प्रमंडल अंतर्गत कस्टमर केयर के दूरभाष नंबर का सुदृढ़ीकरण करा दिया गया है. दोनों कस्टमर केयर के दो-दो फोन नंबर संचालित है जिस पर कोई भी विद्युत उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि किसी भी प्रकार की बिजली की समस्या उत्पन्न होने पर उक्त नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं. जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई की जाएगी. दोनों कस्टमर केयर के दूरभाष नंबर क्रमशःपूर्णिया पश्चिम के लिए 9264456425 एवं 9031633835 और पूर्णिया पूर्वी के लिए 9264456431 तथा 06454-242777 जारी किया गया है.

विज्ञापन
MD. TAZIM

लेखक के बारे में

By MD. TAZIM

MD. TAZIM is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन