Purnia News : फसलों पर मौसमी मार, मुआवजे की मांग

Author Md. tazim
Updated:
विज्ञापन
Purnia News : फसलों पर मौसमी मार, मुआवजे की मांग

पिछले चार दिनों से जिले में आंधी के साथ हो रही बारिश और ओलावृष्टि के कारण फसल नुकसान को लेकर त्वरित सर्वे और मुआवजा की मांग तेज हो रही है.

विज्ञापन

पूर्णिया से अखिलेश चन्द्रा की रिपोर्ट Purnia News : पिछले चार दिनों से जिले में आंधी के साथ हो रही बारिश और ओलावृष्टि के कारण फसल नुकसान को लेकर त्वरित सर्वे और मुआवजा की मांग तेज हो रही है. जिला कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र यादव ने इसके लिए बिहार सरकार का ध्यान आकृष्ठ किया है और कहा है कि पिछले चार दिनों में किसानों की व्यापक क्षति हुई है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री यादव ने कहा है कि तेज हवा और ओले के साथ बेमौसम बारिश के कारण खेतों में खड़ी फसलों को काफी क्षति पहुंची है जबकि आम और लीची के साथ सब्जियों की खेती भी प्रभावित हुई है. श्रीयादव ने कहा है कि इससे पहले हफ्ते में भी आंधी से नुकसान हुआ था पर इसका सर्वे अब तक नहीं हो सका है.

विज्ञापन
Md. Tazim

लेखक के बारे में

By Md. Tazim

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन