Purnia News : लंबे समय से फरार दो वारंटी को पकड़ने में पुलिस की विशेष टीम को मिली सफलता

Author Md. tazim
Updated:
विज्ञापन
Purnia News : लंबे समय से फरार दो वारंटी को पकड़ने में पुलिस की विशेष टीम को मिली सफलता

भवानीपुर थाना पुलिस ने फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

भवानीपुर (पूर्णिया) से इंदेश्वरी यादव की रिपोर्ट Purnia News : भवानीपुर थाना पुलिस ने फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे और इनके खिलाफ न्यायालय से स्थायी वारंट भी जारी हो चुका था. गिरफ्तार आरोपियों में बड़हरी निवासी छोटू कुमार तथा रायपुरा निवासी पंकज ठाकुर शामिल हैं. पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी कई महीनों से फरार चल रहे थे, जिससे स्थानीय पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई थी. थानाध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने बताया कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था. टीम में अवर निरीक्षक विकास कुमार, शैलेश कुमार, मोनी कुमारी, शिवेश कुमार झा एवं पप्पू कुमार शामिल थे. गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और दोनों आरोपियों को धर दबोचा. गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया है कि फरार अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा.

विज्ञापन
Md. Tazim

लेखक के बारे में

By Md. Tazim

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन