बेलौरी चौक पर पंचर खड़े ट्रैक्टर से टकरायी बाइक, एक की मौत, एक गंभीर

पूर्णिया पूर्व.
पूर्णिया पूर्व. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलोरी चौक पर देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया .घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया. जानकारी के अनुसार, सड़क किनारे खड़े एक ट्रैक्टर में पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी .इस हादसे में बाइक सवार 15 वर्षीय आफताब आलम पिता सोहेब आलम, निवासी माधोपारा वार्ड संख्या 26 की मौत हो गई .वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही दुर्घटनाग्रस्त बाइक और ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया गया. ग्रामीणों ने बताया कि ट्रैक्टर पर पुराना ईंट-चौकी, टोकरी, बाल्टी सहित घर का सामान लोड था .ट्रैक्टर पंचर होने के कारण सड़क पर ही खड़ा था. तभी पीछे से आ रही बाइक ने उसमें टक्कर मार दी .बाइक सवार दोनों घायल व्यक्ति को ग्रामीणों ने राजकीय मेडिकल कॉलेज पूर्णिया भेजा जहां एक की मौत हो गयी. एक की हालत गंभीर बतायी गयी. थानाध्यक्ष सुदीन राम ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. मामले की जांच की जा रही है. पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










