अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए अमौर नपं के सफाईकर्मी

Published by :Abhishek Bhaskar
Published at :29 Apr 2026 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए अमौर नपं के सफाईकर्मी

अमौर

विज्ञापन

अमौर. नगर पंचायत अमौर के सभी सफाईकर्मी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी को एक मांगपत्र सौंपते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं. सफाई कर्मी अजय कुमार, रिंकी देवी, मनोज मलिक, मंजू देवी, रेखा देवी, अरुण मलिक, ममता देवी सहित अन्य ने बताया कि बढ़ती महंगाई के इस दौर में वर्तमान वेतन में परिवार का भरण-पोषण करना अब नामुमकिन हो गया है. उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों के वर्तमान मानदेय में उचित बढ़ोतरी की मांग की है.वेतन का भुगतान सीधे बैंक खातों में करने की मांग की है.साथ ही कहा कि काम के बढ़ते बोझ को देखते हुए सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ायी जाए. रविवार या साप्ताहिक अवकाश के दिन का पैसा न काटा जाए. ये दिन सरकारी छुट्टी होती है लेकिन उसके बाद भी कटौती की जाती है.सफाई कर्मियों ने आरोप लगाया कि वे दिन-रात कठिन परिश्रम करके नगर पंचायत क्षेत्र की साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखते हैं. इसके बावजूद उन्हें पर्याप्त वेतन नहीं मिल रहा है. उन्होंने कहा कि अगर हमारी मांगे जबतक पूरा नहीं होगी तबतक आंदोलन जारी रहेगा और हड़ताल जारी रहेगी.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन