किसान के बेटे ने मैट्रिक परीक्षा में 444 अंक लाकर लहराया परचम

Edited by ARUN KUMAR
Updated:
विज्ञापन

अमौर

विज्ञापन

प्रतिनिधि, अमौर. अमौर प्रखंड के मैत्रा विष्णुपूर गांव के एक किसान मो शहाबुद्दीन के बेटे मो मसकुर ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से घोषित मैट्रिक परीक्षा 2025 के परिणामों में शानदार प्रदर्शन किया है और 444 अंक प्राप्त कर उन्होंने प्रखंड व जिला का नाम रौशण किया है. छात्र मो मसकूर के पिता मो शहाबुद्दीन एक साधारण किसान हैं. जबकि उनकी मां गृहिणी हैं. मो मसकूर प्रखंड के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय लखनारे का छात्र रहा है. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया है. उनका अगला लक्ष्य यूपीएससी परीक्षा पास कर एक बड़े अधिकारी बनने का है. उनके पिता मो शहाबुद्दीन ने गर्व से कहा कि मेरे बेटे ने पूरे परिवार और गांव का नाम रोशन किया है. उसकी मेहनत और लगन उसे निश्चित रूप से बड़े मुकाम तक पहुंचाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन