प्रावि चांय टोला में अर्द्धवार्षिक परीक्षा संपन्न

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 18 Sep 2025 6:12 PM

विज्ञापन

भवानीपुर

विज्ञापन

भवानीपुर. प्रखंड के बसंतपुर चिन्तामणी उसकावरी पंचायत के प्राथमिक विद्यालय चांय टोला में गुरुवार को अर्द्धवार्षिक परीक्षा संपन्न हो गयी. विद्यालय की प्राचार्या पूनम कुमारी ने बताया कि अर्द्धवार्षिक परीक्षा से बच्चों में परीक्षा के प्रति उत्सुकता बढ़ती है .जिस विषय में कमजोर होते हैं उसकी तैयारी वह करने में जुट जाते हैं. इससे आने वाला समय में अच्छे अंक प्राप्त करने का प्रयास करते हैं. इससे उनकी पढ़ने के प्रति अभिरुचि बढ़ जाती है. वैसे जो विद्यार्थी जिस विषय में कमजोर रहते हैं उस विषय को पढ़ना नहीं चाहते हैं .कॉपी के मूल्यांकन के बाद वैसे छात्र-छात्राओं पर शिक्षक विशेष ध्यान देते हैं. उस विषय के छात्र छात्राओं को तैयारी करवा कर उसकी कमजोरी दूर करते हैं. इसलिए बच्चों के लिए अर्द्धवार्षिक परीक्षा अति आवश्यक है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन