मारपीट में आधा दर्जन घायल, 34 नामजद, पांच गिरफ्तार

धमदाहा
धमदाहा . मीरगंज थानाक्षेत्र के राजघाट गरेल पंचायत के संझाघाट वैशाखी टोला वार्ड नंबर सात में पड़ोसियों के विवाद में दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई. इसमें दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए धमदाहा अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया. इस मामले में एक पक्ष की रमिया देवी ने मीरगंज थाना में कुल 18 व्यक्ति और दूसरे पक्ष के दिनेश पासवान ने कुल 16 व्यक्ति के विरूद्ध आवेदन दिया है. इसमें बताया कि हमलोगों के बीच विवाद चल रहा था. शुक्रवार की रात दोनों पक्षों में में आधा दर्जन लोग घायल हो गये. घटना की सूचना मिलने पर मीरगंज थाना के एसआई रामबाबू प्रसाद यादव दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को शांत करवाया.इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से कुल पांच व्यक्ति अवधेश महतो , राजेश महतो , रविन महतो , दिनेश पासवान , अनिल पासवान की गिरफ्तारी की है. वही मीरगंज थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन से इस बाबत पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के द्वारा लिखित आवेदन देकर कुल 34 व्यक्ति पर मामला दर्ज करवाया गया है. इसमें एक पक्ष से तीन व्यक्ति और दूसरा पक्ष से कुल दो व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई है. जल्द ही अन्स सभी नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










