48 घंटे के रामधुन अष्टयाम संकीर्तन का भव्य शुभारंभ

Published by :ARUN KUMAR
Published at :16 Apr 2026 6:05 PM (IST)
विज्ञापन
48 घंटे के रामधुन अष्टयाम संकीर्तन का भव्य शुभारंभ

बड़हरा कोठी

विज्ञापन

बड़हरा कोठी. प्रखंड अंतर्गत सुखसेना पूर्व पंचायत के वार्ड संख्या 8 में 48 घंटे के रामधुन अष्टयाम संकीर्तन का भव्य शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत क्षेत्र की 121 कुमारी कन्याओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकालकर की गई. पंचायत की मुखिया सरिता देवी के नेतृत्व में पूजा समिति द्वारा संकल्प लिया गया. इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अष्टयाम संकीर्तन का विधिवत शुभारंभ हुआ. इस अवसर पर मंडप और पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है, जिससे पूरा परिसर भक्तिरस में सराबोर नजर आ रहा है.संकीर्तन में प्रखंड क्षेत्र की कई प्रसिद्ध कीर्तन मंडलियां भाग ले रही है.पूजा समिति द्वारा भोजन, विश्राम, पेयजल एवं शौचालय की समुचित व्यवस्था की गई है.कार्यक्रम के सफल संचालन में प्रबंध समिति के सदस्यों के साथ व्यवस्थापक नितीश कुमार, प्रीतम कुमार, पवन मंडल, मिथिलेश कुमार, संतोष भारतीय, दिलीप कुमार, रवि शंकर कुमार, अमित कुमार, अवधेश कुमार, राजेश कुमार मंडल, उपेंद्र भारतीय, कृत नारायण मंडल, बनवारी मंडल सहित अन्य ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा.

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन