जहरीले सांप के काटने से बच्ची बेहोश, पूर्णिया रेफर

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 10 Apr 2026 6:13 PM

विज्ञापन

पूर्णिया रेफर

विज्ञापन

भवानीपुर. भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र के बलिया थाना अंतर्गत बसंतपुर चिंतामणि पंचायत के मधवापुर वार्ड संख्या 04 में शुक्रवार को एक 12 वर्षीय बच्ची को जहरीले सांप ने काट लिया, जिससे वह गंभीर हो गई. जानकारी के अनुसार सुरेंद्र मंडल की 12 वर्षीय पुत्री प्रीति कुमारी को घर के अंदर ही सांप ने डंस लिया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई. घटना के बाद परिजनों में अफरातफरी मच गई और आनन-फानन में बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवानीपुर लाया गया. वहां मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुमार मृगेश, जीएनएम कृष्णा कुमारी, शोभा कुमारी, एएनएम पिंकी कुमारी ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे पूर्णिया रेफर कर दिया.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन