भुजंगासन के नियमित अभ्यास से कमर दर्द से मिलेगा छुटकारा

Edited by ARUN KUMAR
Updated:
विज्ञापन

पूर्णिया कॉलेज परिसर

विज्ञापन

पूर्णिया. पूर्णिया कॉलेज परिसर में रविवार को योग शिविर का आयोजन किया गया. यह आयोजन मुख्य रूप से मनुष्यों में हड्डियों के रोग के कारण और निवारण पर केंद्रित था. भारतीय योग संस्थान द्वारा आयोजित उक्त शिविर का शुभारंभ पूर्णिया कॉलेज केंद्र प्रमुख मनोज कुमार सिंह द्वारा ओम ध्वनि और गायत्री मंत्र के साथ किया गया. इसके पश्चात जिला मंत्री कैलाश मंडल ने कहा कि योग करने से शरीर की ताकत, रीढ़ में लचीलापन, हृदय प्रणाली तथा कुछ बीमारियों के जोखिम को कम करने में भी मदद मिलती है. इसमें भुजंगासन, मंजरी आसन, घुटने की क्रिया के साथ सात्विक भोजन लेने से सुधार होता है. जिला प्रधान इ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि भुजंगासन करने से कमर की परेशानी दूर होती है और यह आसन पीठ, मेरुदंड में लाभप्रद है. गौमुख आसन करने से शरीर सुडोल तथा महिलाओं के लिए काफी लाभप्रद है. शिविर में पूर्णिया के कोशी जिला प्रधान राजेन्द्र पंडित ने ओम ध्वनि और शांति पाठ करवाये. अंत में क्षेत्रीय प्रमुख अरुण कुमार भारती ने स्वस्थ्य रहने के लिए योग का सहारा लेने का आह्वान आम लोगों से किया. पूर्णिया कॉलेज केन्द्र प्रमुख मनोज कुमार सिंह के धन्यवाद ज्ञापन से शिविर का समापन किया गया. इस मौके पर क्षेत्रीय प्रधान अरुण कुमार भारती, केन्द्र प्रमुख अशोक कुमार सिंह, केन्द्र प्रमुख विकाश मिश्र, नित्यानंद यादव, विनोदानंद सिंह, महिला केन्द्र प्रमुख कुमारी सुषमा, मोना कुमारी, सुनीता कुमारी, सुधा कुमारी, पुष्पा कुमारी, ललिता कुमारी आदि साधक/साधिका उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन