श्री श्याम परिवार करेगा गणेश उत्सव का आयोजन

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Sep 2024 5:39 PM

विज्ञापन

टैक्सी स्टैंड स्थित राजस्थान सेवा समिति भवन

विज्ञापन

पूर्णिया. भाद्र मास की आगामी चतुर्थी तिथि यानी शनिवार 7 सितंबर को से तीन दिवसीय गणेश उत्सव का आयोजन श्री श्याम परिवार द्वारा स्थानीय टैक्सी स्टैंड स्थित राजस्थान सेवा समिति भवन, पूर्णिया में लगातार दूसरे साल आयोजित किया जा रहा है. श्री श्याम परिवार की ओर से यह जानकारी देते हुए समाजसेवी आदित्य केजरीवाल ने बताया कि शनिवार 7 सितंबर को मूर्ति स्थापित होने के पश्चात प्रातः पूजन एवं साढ़े 11 बजे से प्रसाद वितरण होगा. संध्या में पूजन अनुष्ठान किया जाएगा. श्री केजरीवाल ने बताया कि रविवार 8 सितम्बर को संध्या 6 बजे से भक्ति संगीत कार्यक्रम और उसके बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा जबकि सोमवार 9 सितंबर को को प्रातः पूजा, हवन और प्रसाद वितरण एवं संध्या 5 बजे सौरा नदी में मूर्ति विसर्जन किया जाएगा. श्री केजरीवाल ने सभी पूर्णियावासियों से भागीदारी की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन