नशे में हंगामा करते चार युवक गिरफ्तार
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 11 Apr 2026 7:23 PM
केनगर
केनगर. केनगर थाना पुलिस ने परोरा गाव के विभिन्न स्थानों पर से चार युवक को शराब के नशे में शोर मचाते हुए गिरफ्तार कर लिया.अत्यधिक शराब सेवन की पुष्टि होने बाद शनिवार को सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया. थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया कि न्यायिक हिरासत में भेजे गए शराबियों में भागलपुर जिले के बीहपुर थाना अंतर्गत कहाडपुर गांव निवासी 22 वर्षीय आशीष यादव , जिले के बडहारा थाना क्षेत्र के बडहारा गांव निवासी 26 वर्षीय सुमन कुमार उर्फ करण कुमार व 25 वर्षीय रंजन कुमार उर्फ अशोक कुमार तथा केनगर थाना क्षेत्र के झुन्नी इस्तम्ब्रार पंचायत के बेगमपुर नया टोला गांव निवासी 42 वर्षीय मो. सैफुल शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










