डोरिया गांव में आग से चार घर जले, दो बाइक सहित 10 लाख का नुकसान

Edited by ARUN KUMAR
Updated:
विज्ञापन

दो बाइक सहित 10 लाख का नुकसान

विज्ञापन

प्रतिनिॆधि, अमौर. अमौर थाना क्षेत्र अन्तर्गत खरहिया पंचायत के वार्ड न० 07, डोरिया गांव में आग से चार परिवारों के आशियाने जलकर राख हो गये. घटना में लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है. किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. अगलगी की शुरुआत कैसे एवं कहां से हुई इसकी सटीक जानकारी नहीं मिल पायी है. इस बीच उठ रही लपटों को देखकर आस-पास के लोग जमा हो गये और आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे. आग पर काबु पाने के लिए जहां ग्रामीणों ने प्रयास शुरू किया वहीं कई परिवारों ने आग से बचाव के लिए अपने घरों को तोड़ कर गिरा लिया. ग्रामीणों को राहत तब मिलि जब सूचना पर अमौर थाना से अग्निशमन दस्ता दल गांव में पहुंचा. इसके बाद ही आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका. इस अगलगी की घटना में अग्निपीड़ितों के घरों में रखे अनाज, बर्तन, वस्त्र, फर्नीचर, खाने पीने का सामान, महिलाओं के गहना जेवर, दो मोटर साईकिल सहित लगभग 10 लाख की सम्पत्ति नुकसान होने के अनुमान हैं. आग लगने के कारणों का खुलाशा नहीं हो पाया है. अग्निपीड़ितों में मो राशिक, मो सलीम, मो इदरीश, मो जुनेद मुख्य रूप से शामिल हैं. घटना की सूचना देते हुए वार्ड सदस्य मो कैशर आलम व मुखिया प्रतिनिधि इनायत हुसेन ने अमौर अंचल प्रशासन का ध्यान पीड़ित परिवारों की परेशानी की तरफ आकृष्ट करवाते हुए तत्काल उन्हें समुचित प्रशासनिक सहायता मुहैया करवाने तथा आपदा अनुग्रह अनुदान से लाभान्वित कराने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन