विधायक विजय खेमका ने सड़क मरम्मत कार्य की रखी नींव

Updated at : 15 Sep 2024 5:19 PM (IST)
विज्ञापन
विधायक विजय खेमका ने सड़क मरम्मत कार्य की रखी नींव

नगर निगम वार्ड संख्या 8, 9 एवं 46 में

विज्ञापन

पूर्णिया. सदर विधायक विजय खेमका ने नगर निगम वार्ड संख्या 8, 9 एवं 46 में क्रमशः बिजेंद्र पब्लिक स्कूल से वर्मा टोला (1.763 किमी) तथा बेलोरी कालीगंज से नीलगंज कोठी (2.100 किमी) तक जर्जर सड़क के मरम्मत कार्य का शिलान्यास किया. स्थल पर मंडल अध्यक्ष अजित सिन्हा, पवन सहनी, मीणा देवी, बूथ अध्यक्ष, किशोर केशरी, गणेश घोष, संजय सिंह मिथलेश पोद्दार ने श्रीफल तोड़कर कार्य का शुभारम्भ कराया. इस अवसर पर विधायक ने कहा कि पूर्णिया के सभी क्षेत्रों में काफी विकास हुआ है. पूर्णिया का सर्वांगीण विकास मेरा संकल्प है. आनेवाले समय में एनडीए सरकार की स्वीकृत दर्जनों योजनाओं का लाभ पूर्णिया वासी को प्राप्त होगा. भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मरंगा,बीन टोली, कालीगंज तथा नीलगंज कोठी महादलित टोला में चौपाल लगाकर विधायक स्थानीय जनता से मिले एवं बड़ी संख्या में टोला वासी को भाजपा का सदस्य बनाया. सदस्यता अभियान में भाजपा नेता अनुपमा झा, चंद्रदेव भगत, सोनू महलदार, प्रमोद मोदी, रघुवीर साह, कृष्ण देव महलदार, दिलीप भगत, डोमन महलदार, अमित कुमार, नन्द लाल रॉय, गणेश घोष सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे. फोटो. 15 पूर्णिया 9- सड़क मरम्मत कार्य का शिलान्यास करते सदर विधायक विजय खेमका

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन