पूर्व शिक्षक नागेश्वर यादव का निधन

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 15 Apr 2026 5:44 PM

विज्ञापन

भवानीपुर

विज्ञापन

भवानीपुर. प्रखंड क्षेत्र के नगर पंचायत भवानीपुर वार्ड संख्या 3 निवासी एवं सेवानिवृत्त शिक्षक नागेश्वर यादव का 87 वर्ष की आयु में मंगलवार को पटना के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे. बुधवार को जैसे ही उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक निवास भवानीपुर पहुंचा, गांव में मातमी सन्नाटा छा गया. परिजनों और स्थानीय लोगों की आंखें नम हो गईं. स्वर्गीय यादव जीवनभर शिक्षा के प्रति समर्पित रहे और उन्होंने समाज में शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दिया. नागेश्वर यादव अपने पीछे शिक्षिका पत्नी सुशीला देवी, एक पुत्र संजय कुमार, दो पुत्री कामनी कंचन उर्फ डेजी एवं सुमिता सुमन उर्फ बुच्ची सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं. इसके अलावा पोता-पोती और नाती-नतनी भी हैं. प्रखंड प्रमुख मंटी कुमारी ने गहरी संवेदना व्यक्त की. अंतिम विदाई के मौके पर प्रभास चंद यादव, हरिश्चंद्र यादव,अनिल कुमार, सुनील कुमार सुमन एवं पूर्व मुखिया धर्मेंद्र कुमार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन