पूर्णिया एयरपोर्ट से बंगलुरु की उड़ान शुरू होने का इंतजार

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 29 May 2026 6:11 PM

विज्ञापन

कोलकाता, हैदराबाद व अहमदाबाद की फ्लाइट

विज्ञापन

– पूर्णिया एयरपोर्ट से अभी केवल दिल्ली, कोलकाता, हैदराबाद व अहमदाबाद की फ्लाइट पूर्णिया. पूर्णिया एयरपोर्ट से अब बंगलुरु की उड़ान शुरू होने का हवाई यात्रियों को इंतजार है. कुछ महीने पहले एयरपोर्ट अथोरिटी ने भी संभावना जतायी थी कि जल्द ही पूर्णिया से बंगलुरू के लिए सीधी उड़ान सेवा प्रारंभ हो जायेगी. बता दें कि बिहार-बंगाल के इस इलाके से बड़ी संख्या में लोग बंगलुरू का आवागमन नियमित तौर पर करते हैं. वर्तमान में पूर्णिया एयरपोर्ट से वर्तमान में दिल्ली, कोलकाता या हैदराबाद की फ्लाइट लेते हैं. फिर उन जगहों से बंगलुरू की फ्लाइट पकड़ते हैं. ऐसे में समय काफी लग जाता है. इससे बचने के लिए यात्री पुराने विकल्प बागडोगरा का सहारा लेते हैं. इसे देखते हुए पूर्णिया एयरपोर्ट से बंगलुरू की फ्लाइट शुरू करने की मांग जोर पकड़ती जा रही है. वैसे उड्डयन मंत्रालय की योजना पूर्णिया एयरपोर्ट को अत्यधिक विकसित करने की है. बंगलुरू और मुंबई के लिए निकट भविष्य में उड़ानें शुरू होनी तय मानी जा रही है. फिलहाल, पूर्णिया से संचालित फ्लाइटों के फुल रहने से स्थिति उत्साहजनक है. अब एक हजार से अधिक यात्री रोज कर रहे हवाई सफर पूर्णिया एयरपोर्ट से 28 मई को यात्री आगमन संख्या 532 व यात्री प्रस्थान संख्या 489 समेत यात्रियों की कुल आवागमन संख्या1021 रिकॉर्ड की गई.जबकि पूर्णिया एयरपोर्ट से 27 मई को 1011, 26 मई को 1020, 25 मई को 1000, 24 मई को 1065 ,23 मई को 1018, 22 मई को 1017, 21 मई को 1056, 20 मई को 1047, 19 मई को 947, 18 मई को 1118, 17 मई को 1137, 16 मई को 968, 15 मई को 995. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते वर्ष 15 सितंबर को पूर्णिया एयरपोर्ट का लोकार्पण किया था. उसके बाद से यात्रियों की संख्या और आवश्यकता के अनुसार उड़ानें निर्धारित कर परिचालन सुनिश्चित किया जा रहा है. पूर्णिया एयरपोर्ट का वर्तमान टाइम टेबल स्टार एयर की उड़ानों में फ्लाइट नं एस 5618/619 अहमदाबाद से आगमन 08.45 बजे अहमदाबाद के लिए 13.05 बजे, फ्लाइट नं. एस 5620/621 कोलकाता से आगमन 12.25 बजे कोलकाता के लिए 09.25 बजे, इंडिगो की उड़ानों में फ्लाइट नं आइजीओ 6ई-7924/7925कोलकाता से आगमन11.20 बजे कोलकाता के लिए 11.55 बजे, फ्लाइट नं आइजीओ 6ई-6559/6560 दिल्ली से आगमन 13.00 बजे दिल्ली के लिए 13.55 बजे, फ्लाइट नं आइजीओ 6ई–5935/5936 हैदराबाद से आगमन15.00 बजे हैदराबाद के लिए 15.55 बजे समय निर्धारित है.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन