ePaper

कसबा नगर को जलजमाव से मुक्ति के लिए पांच करोड़ स्वीकृत : मुख्य पार्षद

Updated at : 04 Apr 2025 6:00 PM (IST)
विज्ञापन
कसबा नगर को जलजमाव से मुक्ति के लिए पांच करोड़ स्वीकृत : मुख्य पार्षद

कसबा नगर

विज्ञापन

प्रतिनिधि,कसबा. नगर परिषद कसबा को जलजमाव से मुक्ति के लिए बिहार सरकार के नगर विकास विभाग ने योजना से स्वीकृति प्रदान कर दी गई है. इसको लेकर नगर परिषद कसबा की मुख्य पार्षद कुमारी छाया ने नगर विकास मंत्री जीवेश कुमार मिश्रा को साधुवाद दिया है. मुख्य पार्षद कुमारी छाया ने अपने आवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि नगर परिषद कसबा के रानी सती चौक से लेकर नेहरू चौक होते हुए महावीर चौक तक स्टेट हाईवे 60 पर जलजमाव की विकट समस्या है. आम अवाम की इस बड़ी समस्या के निदान को लेकर नाला निर्माण की मांग को लेकर उन्होंने नगर विकास मंत्री जीवेश कुमार मिश्रा को अवगत कराया. इसका सुपरिणाम आज सबके सामने है. सरकार ने रानी सती चौक से लेकर महावीर चौक तक सड़क के दोनों किनारे तकरीबन पांच करोड़ 26 लाख रुपए की लागत से मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत नाला निर्माण कार्य की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है. उन्होंने बताया कि मंत्री से उम्मीद है कि कसबा नगर की अन्य समस्याओं का समाधान भी जल्द होगा. बताते चलें कि बिहार सरकार ने हाल में ही नगर परिषद कसबा को बाढ़ की समस्या से निदान दिलवाने को लेकर कोसी नदी धार पर बांध सह पक्की सड़क निर्माण कार्य की प्रशासनिक स्वीकृति भी प्रदान की है. जल्द ही कार्य प्रारंभ हो जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन