सरकारी राशि का गबन करने के आरोप में दो डाकपाल पर प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन

बनमनखी के देओत्तर शाखा डाकघर के शाखा डाकपाल सुमन सौरभ और हरिपुर मादी शाखा के शाखा डाकपाल महेंद्र कुमार के खिलाफ बनमनखी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है

विज्ञापन

बनमनखी. सरकारी राशि का गबन करने के आरोप में बनमनखी के देओत्तर शाखा डाकघर के शाखा डाकपाल सुमन सौरभ और हरिपुर मादी शाखा के शाखा डाकपाल महेंद्र कुमार के खिलाफ बनमनखी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. यह प्राथमिकी डाक अधीक्षक पूर्णिया प्रमंडल के निर्देश पर डाक निरीक्षक, पश्चिमी अनुमंडल, पदाधिकारी संतोष कुमार चौधरी द्वारा करायी गयी है. दोनों को निलंबित कर दिया गया है. मामले में थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि डाक निरीक्षक, पश्चिमी अनुमंडल, पूर्णिया संतोष कुमार चौधरी के द्वारा दिये गये आवेदन के आलोक में शाखा डाकपाल सुमन सौरभ देवोत्तर के विरुद्ध 40,7,964/ रुपये एवं हरीपुर मादी, उप-डाकघर बनमनखी के महेंद्र कुमार के विरुद्ध 1,90,719/- रुपए गबन मामले में कांड संख्या 56/25 के तहत एफआईआर दर्ज की गयी है. दोनों आरोपी के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है. डाक निरीक्षक, पश्चिमी अनुमंडल, पदाधिकारी संतोष कुमार चौधरी द्वारा बनमनखी थाना में दिए गए आवेदन में कहा गया है कि सुमन सौरभ, पिता सत्येन्द्र प्र. यादव, ग्राम- खुंट, पोस्ट- भाया- चोपड़ा रामनगर, जिला पूर्णिया, ग्रामीण डाक सेवक शाखा डाकपाल, देओत्तर उप-डाकघर बनमनखी के पद पर कार्यरत थे. डाक अधीक्षक, पूर्णिया के पत्रांक और दिनांक 24.11.2021 के अनुसार, देओत्तर शाखा डाकघर का अधिकतम कैश बैलेंस सीमा रूपये 40000/- (चालीस हज़ार) है. सुमन सौरभ, शाखा डाकपाल देओत्तर, उप-डाकघर बनमनखी के द्वारा लगातार अपने अधिकतम सीमा से अधिक की राशि अपने शाखा डाकघर में रख कर सरकारी राशि का अपने निजी कार्यों में खर्च कर दुरूपयोग किए है. इस संबंध में अधोहस्ताक्षरी द्वारा अपने कार्यालय के पत्रांक -पश्चिमी/कैश बैलेंस/2024-25 दिनांक 15.01.2025 एवं पश्चिमी/कैश बैलेंस/2024-25 दिनांक 17.02.2025 द्वारा राशि लौटने हेतु निर्देश दिया गया था. साथ ही साथ अधोहस्ताक्षरी के द्वारा कई बार दूरभाष पर सरकारी राशि लौटने हेतु निर्देश भी दिया गया. यहां तक की मेल ओवरसियर, पश्चिमी अनुमंडल पूर्णिया ने शाखा डाकघर देओत्तर का दौरा दिनांक 17.01.2025, 20.01.2025 व 28.01.2025 को किया गया. इसके अंतर्गत उन्होंने सूचना दीया कि शाखा डाकपाल सुमन सौरभ देओत्तर शाखा डाकघर बंद कर फरार चल रहे है. कहा कि डाक निरीक्षक पश्चिमी अनुमंडल पूर्णिया ने 28.01.2025 द्वारा सुमन सौरभ, शाखा डाकपाल देओत्तर, उप-डाकघर बनमनखी को पुट आफ ड्यूटी (ससपेंड) कर दिया गया है. इसका अप्रूवल डाक अधीक्षक पूर्णिया द्वारा 04.02.2025 को दिया जा चुका है. निवर्तमान शाखा डाकपाल सुमन सौरभ द्वारा विभाग का 407964/- (चार लाख सात हजार नौ सौ चौसठ) रुपये सरकारी राशि गबन कर फरार हैं. इसी तरह का आरोप हरिपुर मादी शाखा के शाखा डाकपाल महेंद्र कुमार पर भी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन