नीलगायों के कहर से किसान बेहाल, रखवाली के बाद भी नहीं बचा पा रहे फसल
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 01 Jan 2026 6:03 PM
रखवाली के बाद भी नहीं बचा पा रहे फसल
जानकीनगर. जिले के बनमनखी प्रखंड के गंगापुर पंचायत के वार्ड नं 12 मेहता टोला के किसान नीलगाय से बहुत परेशान हो रहे हैं. किसानों की मटर,मकई ,रजमा, फूलगोभी ,पत्तागोभी, बरबट्टी, गेहूं एवं अन्य फसलों पर नीलगाय का संकट खड़ा हो गया है. किसानों का कहना है कि पारंपरिक फसलें अक्सर नीलगाय की वजह से बर्बाद हो जाती हैं. रखवाली में समय और पैसा दोनों खर्च होते हैं, फिर भी नुकसान से बचना मुश्किल होता है. इन दिनों नीलगाय के बढ़ते आतंक से किसान परेशान हो रहे हैं. किसानों ने बताया कि कि लगातार नीलगाय का झुंड खेतों में पहुंचकर बरबट्टी, गेहूं, सरसों, मटर एवं मक्के की फसल को बर्बाद कर रहा है. फसल को बचाने को लेकर रात को भी किसान फसल की देख रेख कर रहे हैं. सारी रात जगने के बाद भी झुंड में आयी नीलगाय कुछ न कुछ फसल को बर्बाद कर ही देती है. ग्रामीण चाहकर भी नीलगाय को पकड़ने में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं.किसानों ने बताया कि दर्जनों की संख्या में नीलगायों को खेतों में देखा जा सकता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










