भवानीपुर प्रखंड आने वाले फरियादियों के लिए पंखा व पानी की हुई व्यवस्था

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 07 Apr 2026 6:26 PM

विज्ञापन

भवानीपुर

विज्ञापन

भवानीपुर. प्रखंड परिसर में आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री की सात निश्चय योजना-3 के अंतर्गत सबका सम्मान, जीवन आसान अभियान के तहत महत्वपूर्ण व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं. अब प्रखंड कार्यालय आने वाले लोगों को शुद्ध पेयजल, बिजली से चलने वाले पंखे एवं बैठने के लिए पर्याप्त बेंच की सुविधा उपलब्ध करायी गई है. प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रखंड क्षेत्र के दूर-दराज गांवों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं को लेकर प्रखंड कार्यालय पहुंचते हैं. खासकर प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को अधिक भीड़ होती है. ऐसे में लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए यह पहल की गई है. उन्होंने बताया कि शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था से लोगों को स्वच्छ पानी मिल रहा है, वहीं पंखों की व्यवस्था से गर्मी के मौसम में राहत मिल रही है. इसके अलावा बैठने के लिए बेंच लगाए जाने से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को काफी सहूलियत हो रही है. बीडीओ ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि वे सोमवार और शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रखें, ताकि उनका त्वरित समाधान किया जा सके. उन्होंने कहा कि सरकार की इस पहल से लोगों को काफी राहत मिली है और छोटे-छोटे मामलों के लिए थाना या न्यायालय का चक्कर लगाने की आवश्यकता भी कम हुई है. स्थानीय लोगों ने भी इस व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि पहले प्रखंड कार्यालय में बुनियादी सुविधाओं का अभाव था, लेकिन अब व्यवस्था बेहतर होने से आमजनों को काफी सुविधा मिल रही है.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन