करेंट से मौत के बाद युवक के शव को जीएमसीएच से तांत्रिक के पास ले गये परिजन, फिर किया दाह संस्कार

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 10 Oct 2025 7:01 PM

विज्ञापन

चम्पानगर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत चम्पानगर के वार्ड संख्या आठ स्थित चम्पानगर गांव में शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे बिजली करेंट लगने से एक युवक की मौत हो गयी.

विज्ञापन

केनगर. चम्पानगर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत चम्पानगर के वार्ड संख्या आठ स्थित चम्पानगर गांव में शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे बिजली करेंट लगने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान गिरजानंद राय का 27 वर्षीय पुत्र रोहित राय के रूप में हुई. मृतक के परिजनों ने बताया कि रोहित घर में अकेला था. अचानक कैसे रोहित बिजली की चपेट में आया और वह बेहोश हो गया. उसके बाद तुरंत उसे इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया ले गये, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. जीएमसीएच पूर्णिया से एम्बुलेंस से घर वापस पहुंचते ही परिजनों ने मृतक के शव को अररिया जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र के मझलत्ता गांव निजी वाहन से एक तांत्रिक के पास ले गये और उसे जीवित करने कहा, लेकिन तांत्रिक ने भी मृत घोषित कर दिया. इसके बाद मृतक का शव मझलत्ता गांव से वापस घर आते ही परिजनों के बीच चीत्कार मच गयी. मृतक इकलौता पुत्र बताया गया. पिता गिरजानंद राय,माता माखन देवी,पत्नी टुनटुन देवी और तीन साल का पुत्र ऋतिक एवं 15 माह की पुत्री ऋतिका तथा सगे संबंधियों सहित लोग लिपट कर रो रोकर बेसुध हो रहे थे. इस घटना से आसपास से पहुंचे दर्जनों लोगों की आंखें नम देखी गयी. मृतक का दाह संस्कार कारी कोशी नदी तट के समीप श्मशान घाट में शुक्रवार की शाम में ही कर दिया गया. चंपानगर थानाध्यक्ष अनुपम राज ने बताया कि परिजन द्वारा पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन