सूअर बचाने में बाइक से गिरकर बच्ची घायल, रेफर
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 03 Apr 2026 6:20 PM
रेफर
भवानीपुर. पूर्णिया-टीकापट्टी एसएच 65 पर नगर पंचायत भवानीपुर स्थित यादव टोला, राम जानकी ठाकुरबाड़ी के समीप शुक्रवार को एक बाइक हादसे में ढाई वर्ष की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गयी. जानकारी के अनुसार, प्रोजेक्ट मांगीलाल कन्या उच्च विद्यालय के शिक्षक प्रिंस कुमार महिला आरक्षी के पद पर कार्यरत पत्नी अलका आर्या को थाना में छोड़कर पुत्री हना को बाइक पर बैठाकर थाना से वापस घर लौट रहे थे. इसी दौरान राम जानकी ठाकुरबाड़ी के पास अचानक सड़क पर सूअर आ जाने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे बच्ची बाइक से गिरकर घायल हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों और सहयोगी शिक्षकों की मदद से बच्ची को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भवानीपुर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया. इलाज कर रहे चिकित्सक के अनुसार बच्ची के सिर में गंभीर चोट लगी है तथा पैर भी जख्मी हो गया है. स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए बच्ची को हायर सेंटर रेफर कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










