ePaper

कलेक्ट्रैट में खुला इवीएम डिमॉन्स्ट्रेशन सेंटर, दूर कर सकते हैं संशय

Updated at : 18 Jul 2025 6:25 PM (IST)
विज्ञापन
कलेक्ट्रैट में खुला इवीएम डिमॉन्स्ट्रेशन सेंटर, दूर कर सकते हैं संशय

दूर कर सकते हैं संशय

विज्ञापन

इवीएम डिमॉन्स्ट्रेशन सेंटर का डीएम ने किया उद्घाटन

पूर्णिया. अगर इवीएम को लेकर आपके मन में कोई संशय है तो आप इसे दूर कर सकते हैं. भारत निर्वाचन आयोग के आदेश पर जिला प्रशासन द्वारा इवीएम डिमॉन्स्ट्रेशन सेंटर खोला गया है ताकि कोई भी वोटर मतदान करने की पूरी प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनजर सदर अनुमंडल पूर्णिया के लिए समाहरणालय परिसर स्थित सूचना भवन में इवीएम डिमॉन्स्ट्रेशन सेंटर का उद्घाटन किया. इवीएम डिमॉन्स्ट्रेशन सेंटर में दो सेट इवीएम रखा गया है. प्रत्येक इवीएम सेट में बीयू, सीयू एवं वीवीपेट उपलब्ध है. इस सेंटर पर आम मतदाता मतदान की पूरी प्रक्रिया से अवगत हो सकते हैं. कोई भी मतदाता इवीएम डिमॉन्स्ट्रेशन सेंटर पर जाकर पूरी वोटिंग कर इवीएम के कार्य करने एवं एक मत में लगने वाले समय को देख सकते हैं. इवीएम डिमॉन्स्ट्रेशन सेंटर जिला के सभी अनुमंडल में खुलेगा. उक्त सेंटर विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के उद्घोषणा के साथ ही बंद हो जाएगा. इवीएम डिमॉन्स्ट्रेशन सेंटर में एक अनुभवी ट्रेनर को रखा गया है जो आम लोगों के पूछने पर मतदान करने की पूरी प्रक्रिया के संबंध में बतायेंगे. कोई भी मतदाता मतदाता करने की पूरी प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

राजनीतिक दलों के साथ डीएम की बैठक

पूर्णिया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के मद्देनजर सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई. बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण के क्रम में गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण एवं अपलोडिंग की अद्यतन स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी.साथ ही अब तक जिन निर्वाचकों का गणना प्रपत्र संग्रहित और अपलोड नहीं हुआ है, वैसे सभी निर्वाचकों का मुद्रित सूची मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराया गया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल से शेष बचे हुए निर्वाचकों की सूची को अपने स्तर से सत्यापन करने की अपील की गयी और बूथ लेवल एजेंट के माध्यम से सामान्यतः निवास करने वाले अहर्ता प्राप्त वैसे निर्वाचक जिनका गणना प्रपत्र अभी तक अपलोड नहीं हुआ है. उनका गणना प्रपत्र संग्रहण में संबंधित बीएलओ को अपेक्षित सहयोग प्रदान करने के लिए अपील की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन