समानता, न्याय व शिक्षा बाबा साहेब की देन : डॉ असद इमाम
Published by : SATYENDRA SINHA Updated At : 14 Apr 2026 6:50 PM
मिल्लिया कान्वेंट इंग्लिश स्कूल
पूर्णिया. बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती पर स्थानीय रामबाग स्थित मिल्लिया कान्वेंट इंग्लिश स्कूल द्वारा बच्चों के बीच विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. बच्चों में संविधान के प्रति सम्मान और बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के प्रति सच्ची श्रद्धा जताने के उद्देश्य से प्रार्थना सभा में शामिल छात्रों ने बाबा साहेब के जीवन के पहलुओं को उजागर किया. विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक माधव कुमार पाठक ने बाबा साहेब के व्यवहार और व्यक्तित्व पर विस्तार से चर्चा की. कक्षा नर्सरी से दो तक के बच्चों ने एक बेहतरीन रोल मॉडल प्रदर्शित किया. वहीं कक्षा छह से दसवीं में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया विद्यालय के प्राचार्य युगल किशोर झा ने कहा कि बाबा साहेब सच्चे अर्थों में युग पुरुष थे. उनका जीवन हमारे लिए प्रेरणा स्रोत है. मिल्लिया एजुकेशनल ट्रस्ट के सचिव सह निदेशक डॉ असद इमाम ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज देश में समानता, न्याय और शिक्षा, देश के समस्त नागरिकों के लिए उपलब्ध है, यह बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की ही देन है. बाबा साहेब द्वारा संविधान में लाए प्रावधानों से जीवन में समरसता का वातावरण बना है. ट्रस्ट के सहायक निदेशक इंजीनियर आदिल इमाम ने कहा कि आजादी के पूर्व हमारा देश अस्पृश्यता और भेदभाव के चंगुल में जकड़ा था. समाज को इस भावना से ऊपर उठकर आगे लाने में बाबा साहेब का बड़ा योगदान है. उनके बताए मार्ग पर चलकर ही हमारा देश आगे बढ़ेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










