अमौर के 11 पैक्सों में 20 अप्रैल को चुनाव, 8 व 9 अप्रैल को होगा नामांकन
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 01 Apr 2026 7:09 PM
8 व 9 अप्रैल को होगा नामांकन
अमौर. बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने राज्य की प्राथमिक कृषि साख समिति पैक्स निर्वाचन 2026 को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है. इसके साथ ही चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई है और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. प्राधिकार द्वारा जारी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 08 से 09 अप्रैल नामांकन का कार्य होगा. वहीं 10 व 11 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी. जबकि 13 अप्रैल को नाम वापसी के साथ प्रतीक चिह्न आवंटित किए जाएंगे. 20 अप्रैल को मतदान और उसी दिन मतदान के पश्चात शाम में मतगणना होगी. प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निवार्ची पदाधिकारी राजाराम पंडित ने बताया कि अमौर प्रखंड के 11 पंचायतों में पैक्स चुनाव होना है. इसमें आमगाछी, खाड़ी महीनगांव, तियरपाड़ा, दलमालपूर, पोठिया गंगेली, बंगरा मेहदीपूर, बाड़ा ईदगाह, मच्छट्टा, रंगरैया लालटोली, हरीपूर एवं अमौर नगर पंचायत पैक्स मुख्य रूप से शामिल हैं. बीडीओ ने बताया कि चुनाव को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं.चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं. सुरक्षा व्यवस्था और मतदान केंद्रों की तैयारी को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं .पैक्स चुनाव को लेकर क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तेज होने लगी है और संभावित उम्मीदवारों ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. ग्रामीणों में भी चुनाव को लेकर उत्साह देखा जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










