क्विज प्रतियोगिता में एकता, अभिजीत व नंदनी अव्वल

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 10 Apr 2026 6:16 PM

विज्ञापन

बनमनखी

विज्ञापन

बनमनखी. शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शुक्रवार को भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती पर सुमरित उच्च विद्यालय, बनमनखी में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक विवेकानंद विवेक ने की, जबकि मंच संचालन धर्मेंद्र कुमार एवं अब्दुल गनी ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन एवं उनके उच्च आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया. कुमुद रंजन, दिलीप कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, सादिक अहसन, शंभू कुमार, मुकेश कुमार, वेदप्रकाश, खुशबू रस्तोगी, रविशंकर कुमार, सुमन कुमार, अंतिमा कुमारी, पूजा कुमारी, रौनक कुमार, अरुण कुमार, रौशन, गौरव कुमार, सुभाषचंद्र रमण एवं हदीकुत्तन नूर सहित कई शिक्षकों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह दिन समानता, सामाजिक न्याय, शिक्षा एवं मानवाधिकारों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करने का प्रतीक है.इस दौरान कक्षा 10वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं के बीच क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई. प्रतियोगिता में कक्षा 10वीं की छात्रा एकता राज ने प्रथम स्थान, अभिजीत आनंद ने द्वितीय स्थान तथा कक्षा 12वीं की छात्रा नंदनी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.अंत में प्रधानाध्यापक विवेकानंद विवेक ने छात्रों को आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया.कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन