डॉ राजेंद्र प्रसाद गुप्ता फिर बने विप में सत्तारूढ़ दल के उप नेता

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 17 May 2026 5:55 PM

विज्ञापन

सीमांचल सहित पूरे उत्तर बिहार भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

विज्ञापन

सीमांचल सहित पूरे उत्तर बिहार भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर पूर्णिया. बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता, विधान परिषद सदस्य एवं उत्तर बिहार भाजपा के संयोजक (प्रो.) डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता को पुनः बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल का उप नेता चुने जाने पर सीमांचल सहित पूरे उत्तर बिहार के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है.पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इस निर्णय का जोरदार स्वागत करते हुए कहा कि यह भाजपा नेतृत्व द्वारा उनके लंबे राजनीतिक अनुभव, संगठनात्मक क्षमता, संघर्षशील व्यक्तित्व एवं जनसेवा के प्रति समर्पण का सम्मान है. (प्रो.) डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने वर्षों से संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा बिहार के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को सदन में मजबूती के साथ उठाने का कार्य किया है. उनके पुनः उप नेता चुने जाने से सीमांचल क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में नया जोश, ऊर्जा और आत्मविश्वास देखने को मिल रहा है. इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व में उत्तर बिहार और सीमांचल में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा आम जनता की आवाज को प्रभावी ढंग से सरकार और सदन तक पहुंचाने का कार्य निरंतर जारी रहेगा. इस अवसर पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, निवर्तमान जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अर्चना साह, क्रांति देवी, रेणु झा, राजेश मेहता, अंगद मंडल, राजेश रंजन, अरुण राय पुलक, महामंत्री संजय पोद्दार, संजीव सिंह, झन्टू उरांव, राजीव कुमार पाण्डेय, चन्द्रकला देवी, सचिन राय, मीनाक्षी सिन्हा, प्रीती झा, संजय मिर्धा, नूतन गुप्ता, हरे कृष्णा यादव, अमन अग्रवाल, प्रमोद गुप्ता, मुख्य प्रवक्ता अजीत भगत एवं अमृत चौरसिया सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी.

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन