डॉ इंदुबाला के निधन से शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति : वीसी
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 14 Apr 2026 6:51 PM
पूर्णिया विश्वविद्यालय
पूर्णिया. पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह ने पूर्व कुलपति डॉ. इंदुबाला सिंह के निधन पर उनके आवास पर जाकर शोक-संतप्त परिजनों से मुलाकात की तथा गहरी संवेदना व्यक्त की. इस अवसर पर कुलपति प्रो. सिंह ने कहा कि डॉ. इंदुबाला सिंह एक दृढ़ निश्चयी एवं प्रेरणादायी व्यक्तित्व की धनी थीं.उन्होंने पूर्णिया महिला कॉलेज के विकास में महत्वपूर्ण एवं अविस्मरणीय योगदान दिया.उनके शैक्षणिक नेतृत्व और समर्पण ने क्षेत्र में उच्च शिक्षा के विस्तार को नई दिशा प्रदान की. प्रो. सिंह ने कहा कि डॉ. इंदुबाला सिंह का कुलपति के रूप में कार्यकाल अत्यंत उल्लेखनीय रहा. उनके निधन से शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है. कुलपति ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं संबल दें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










