फसल की सही उपज के लिए खेत में उतरे डीएम, काटी गेंहूं की बाली

Updated at : 07 Apr 2026 7:33 PM (IST)
विज्ञापन
फसल की सही उपज के लिए खेत में उतरे डीएम, काटी गेंहूं की बाली

काटी गेंहूं की बाली

विज्ञापन

पूर्णिया. जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने मंगलवार को पूर्णिया पूर्व प्रखंड की रजीगंज पंचायत में फसल कटनी प्रयोग में भाग लिया. इस दौरान गेंहूं का सही उपज की जानकारी के लिए डीएम खुद गेंहूं की बाली काटने के लिए खेत में उतर आये. रजीगंज पंचायत के रानीपतरा ग्राम में किसान मो. तौकीर आलम, पिता-खुर्शीद आलम के 10 x5 मीटर क्षेत्रफल में रब्बी मौसम 2025-26 के अन्तर्गत गेहूं फसल कटनी प्रयोग का सम्पादन किया गया. यह फसल कटनी प्रयोग रेंडम रूप से चयनित कर प्राथमिक कार्यकर्त्ता संजीव कुमार, किसान सलाहकार के द्वारा सम्पादित किया गया. गेहूं फसल कटनी प्रयोग के लिए निर्धारित भूमि खण्ड 10 x 5 मीटर में उत्पादन के रूप में 14 कि.500 ग्रांम वजन प्राप्त हुआ. इस आधार पर इस खण्ड में 29 क्विटल प्रति है. फसल उत्पादन अनुमानित है. निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा किसानों के फसलों की स्थिति का जायजा लिया गया. जिला पदाधिकारी ने किसानों से मुख्य उत्पादित फसल यथा मक्का, मखाना आदि फसल के बारे में गहन जानकारी ली.किसानों के द्वारा गेहूं के लिए प्रयुक्त बीज, उर्वरक, सिंचाई के साधन आदि की जानकारी दी गयी. फसल कटनी प्रयोग के आंकड़ों के आधार पर सरकार द्वारा खाद्य सुरक्षा नीति निर्धारित करती है, इससे फसल क्षति का आकलन भी किया जाता है. फसल क्षति की स्थिति में बिमित किसानों को मुआवजा का भी प्रावधान है. फसल कटनी प्रयोग उपज दर के निर्धारत के लिए काफी महत्वपूर्ण है. इस अवसर जिला कृषि पदाधिकारी हरिद्वार प्रसाद चौरसिया, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अजीत कुमार, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी प्रवीण कुमार दास, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी राजन कुमार विद्यार्थी, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी मो. शाहनवाज आलम, प्रखंड कृषि पदाधिकारी आशोक पंजीयार, अवर सांख्यिकी पदाधिकारी गोपाल कुमार शर्मा, ओम प्रकाश दास एवं धमेन्द्र कुमार फसल कटनी प्रयोग में उपस्थित थे.

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन