अगलगी की घटनाओं के रोकथाम के लिए आपदा विभाग रहें सतर्क

Published at :04 Mar 2025 5:25 PM (IST)
विज्ञापन
अगलगी की घटनाओं के रोकथाम के लिए आपदा विभाग रहें सतर्क

साप्ताहिक समीक्षा बैठक में डीएमने अधिकारियों को दिया निर्देश

विज्ञापन

साप्ताहिक समीक्षा बैठक में डीएमने अधिकारियों को दिया निर्देश

पूर्णिया. अगलगी की घटनाओं के रोकथाम के लिए जिला प्रशासन ने आपदा विभाग को सजग एवं सतर्क रहने का निर्देश दिया है. डीएम ने अधिकारियों से कहा है कि गर्मी में आग लगने की संभावना बनी रहती है. इसलिए सभी स्तरों पर पहले से ही तैयारी सुनिश्चित कर लें. उन्होने संवेदनशील इलाकों का सर्वेक्षण करने का निर्देश दिया ताकि आग की घटना के दौरान त्वरित रूप से कार्रवाई की जा सके. संवेदनशील इलाकों में आग लगने की स्थिति में पानी भरने हेतु जल स्रोत चिन्हित करने का निर्देश दिया गया जिससे चिन्हित स्थल से पानी ससमय उपलब्ध हो सके.फायर ब्रिगेड के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि नगर निगम क्षेत्र पूर्णिया अंतर्गत पूर्व में पानी का पॉइंट बताया गया है. उसी जगह से फायर ब्रिगेड में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे.ग्रामीण क्षेत्रों में पीएचइडी द्वारा लगाये गये नल जल स्थल की पॉइंट को पूर्व से ही चिन्हित कर आग की घटना के दौरान फायर ब्रिगेड में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे.जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आग की घटना के दौरान पीड़ित परिवारों को 48 घंटे के अंदर नियमानुसार राहत सामग्री एवं सहायता सुलभ कराना सुनिश्चित करें.डीएम कुंदन कुमार ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिया. उन्होने आपदा विभाग की समीक्षा के क्रम में आपदा पीड़ितों को सहायता/ अनुदान राशि विलंब से प्राप्त होने पर खेद व्यक्त किया. जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निदेश दिया कि किसी भी परिस्थिति में आपदा प्रभावित लोगों को सहायता/ अनुदान उपलब्ध कराने में विलंब नहीं करें. ऐसा पाये जाने पर संबंधित पदाधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.

धरातल पर उतारें योजनायें

डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान जिले के विकास हेतु की गई योजनाओं के घोषणाओं की स्वीकृति एवं धरातल पर उतरने के लिए राशि आवंटित कर दी गई है.योजनाओं को धरातल पर उतरने के लिए संबंधित विभागीय पदाधिकारी को त्वरित गति से अग्रेतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया.

पंचायत सरकार भवन के लिए भेजें प्रस्ताव

पंचायत सरकार भवन की समीक्षा के दौरान जिला पंचायत राज पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि पंचायत सरकार भवन निर्माण हेतु पूर्व से चिन्हित 10 जगह के बदले उपयुक्त जगह चिन्हित कर संबंधित अंचलाधिकारी को प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया गया है. बैसा एवं रुपौली प्रखंड में यह समस्या आ रही है. जिलाधिकारी द्वारा जिला राजस्व प्रभारी पदाधिकारी को संबंधित सीओ से समन्वय बनाकर पंचायत सरकार भवन हेतु शीघ्र उपयुक्त जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया.

मानवाधिकार के नौ मामले लंबित

जिला पदाधिकारी द्वारा मानवाधिकार के लंबित 09 मामलों को अविलंब निष्पादित करवाने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया. जिला पदाधिकारी द्वारा जिला आपूर्ति शाखा की समीक्षा के क्रम में पाया गया कि ई केवाईसी में बायसी अनुमंडल में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है. जिला पदाधिकारी द्वारा इसमें तेजी लाने का निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी बायसी को दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन