जीएलएम कॉलेज के केतकीवनम् परिसर को फुटबॉल ग्राउंड के रूप में करें विकसित : कुलपति

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 08 Apr 2026 6:47 PM

विज्ञापन

बनमनखी के गोरेलाल मेहता कॉलेज का पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह ने बुधवार को औचक निरीक्षण किया.

विज्ञापन

बनमनखी. बनमनखी के गोरेलाल मेहता कॉलेज का पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह ने बुधवार को औचक निरीक्षण किया. इस दौरान कॉलेज परिसर में सेमेस्टर-1 की परीक्षा का जायजा लिया. निरीक्षण के पश्चात कुलपति ने वर्ष 1955 ई में दान में कॉलेज को मिली 14.75 एकड़ भूमि केतकीवनम् का जायजा लिया. कुलपति ने भूमि की वर्तमान स्थिति का गहन निरीक्षण करते हुए इसके संरक्षण पर विशेष जोर दिया व शीघ्र चहारदीवारी निर्माण कराने का निर्देश दिया ताकि किसी भी प्रकार के अतिक्रमण की संभावना को रोका जा सके. इस दौरान कुलपति ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी कीमत पर कॉलेज की भूमि पर अवैध कब्जा नहीं होने दिया जायेगा. उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि आवश्यकता पड़ने पर जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर इस भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी. साथ ही, उक्त भूमि पर कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए एक सुव्यवस्थित फुटबॉल ग्राउंड विकसित करने की संभावना तलाशने की ज़िम्मेदारी भी प्रधानाचार्य को दी. इससे विद्यार्थियों को खेल-कूद की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें. कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ प्रमोद भारतीय ने कुलपति का स्वागत करते हुए कहा कि कॉलेज प्रशासन शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ भौतिक संसाधनों के संरक्षण एवं विकास के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि कुलपति के मार्गदर्शन व सहयोग से काॅलेज निरंतर प्रगति कर रहा है और भविष्य में भी शैक्षणिक व संरचनात्मक विकास की दिशा में ठोस कदम उठाये जाते रहेंगे. इस अवसर पर कॉलेज के सभी शिक्षकगण, शिक्षकेतर कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे. बालिका छात्रावास का उद्घाटन जल्द निरीक्षण के क्रम में कुलपति ने कॉलेज परिसर स्थित महिला छात्रावास का भी जायजा लिया और इसके शीघ्र उद्घाटन का संकेत दिया. उन्होंने कहा कि छात्राओं की सुविधा व सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह हॉस्टल अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसके प्रारंभ होने से दूर-दराज की छात्राओं को विशेष लाभ मिलेगा. छात्र-छात्राओं से किया संवाद कुलपति ने इस अवसर पर छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद स्थापित किया. उन्होंने विद्यार्थियों की समस्याओं, सुझावों व अपेक्षाओं को ध्यानपूर्वक सुना और उनके समाधान हेतु सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया. विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने उन्हें उपहार स्वरूप कलम भी प्रदान किये व नियमित अध्ययन एवं अनुशासन के महत्व पर बल दिया.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन